Monday, February 16, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन पर बैगेज स्कैनर बना डमी

राजधानी के मुख्य स्टेशन यानी भोपाल स्टेशन पर लगातार असुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। आलम यह है कि जहां एक तरफ प्लेटफॉर्म 4 व 5 पर जाने वाली लिफ्ट बंद पड़ी है, जिसके चलते यात्रियों को एक फुट ओवर ब्रिज से जाना पड़ रहा है।

रविवार को भोपाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 5 से आने जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके चलते आने-जाने वाले यात्रियों को एफओबी का यूज करना पड़ा। इससे पहले भी लिफ्ट लगातार यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। जिसके चलते रेलवे ने लिफ्ट मेंटेनेंस कंपनी पर जुर्माना भी ठोका है, रेलवे का कहना है कि पिछले दो दिन से लिफ्ट बंद है, इसका कोई तकनीकी पार्ट खराब हुआ है। हमने नियमानुसार कंपनी पर जुर्माना लगाया है।

प्लेटफॉर्म 4 व 5 पर रोजाना करीब 12 हजार से अधिक लोग आते-जाते हैं। लिफ्ट बंद होने के चलते यहां बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर रोजाना 30 से अधिक ट्रेनें हॉल्ट लेती हैं। इसके अलावा नए एफओबी (फुट ओवर ब्रिज)पर बना ऐस्कलेटर भी बंद नजर आया, जिससे यात्री खुद ही उतरते नजर आए। रेलवे ने इस बारे में बताया कि ऐस्कलेटर ठीक कर दिया गया है। किसी यात्री द्वारा स्टॉप बटन दबाया गया था।

साल भर से एटीएम भी बंद दूसरी तरफ भोपाल स्टेशन पर यात्रियों को लगातार कैश निकालने को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों यात्रियों को कैश निकालने के लिए 1 किमी दूर जाना पड़ रहा है। स्टेशन अधिकारियों की मानें, तो प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्टेशन परिसार में दो ATM थे, जिसमें से एक करीब साल भर से बंद है। बताया जा रहा है कि रेलवे की नई पॉलिसी के चलते यह बैंक एटीएम में कंपनियां भाग नहीं ले रही हैं। जब यहां कैश नहीं होता, तब यात्रियों को बाहर जाना होता है। बजरिया इलाके में मौजूद एटीएम करीब 1 किमी दूर 80 फीट रोड पर है। रेलवे की मानें, तो जल्द ही यहां के एटीएम के लिए भोपाल रेल मंडल निविदा निकालेगा।

बैगेज स्कैनर बना डमी भोपाल स्टेशन पर लगा बैगेज स्कैनर भी डमी बनकर रह गया है। इसके नीचे कुत्ते सोते नजर आ रहे हैं। न तो यहां आरपीएफ के जवान तैनात हैं और न जीआरपी। इसके चलते यात्री बिना स्कैन करे ही सामान को लेकर सीधे स्टेशन पर एंटर हो जाते हैं। बता दें कि भोपाल स्टेशन के इस एंट्री से रोजाना करीब 13 हजार से अधिक यात्री स्टेशन में प्रवेश करते हैं।

भोपाल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री, ट्रेन छूटी भोपाल स्टेशन पर रेलवे की लापरवाही का मामला सामने आया। यहां प्लेटफॉर्म-1 पर मौजूद लिफ्ट में 5 यात्री फंस गए। करीब आधे घंटे तक फंसे रहने के बाद यह यात्री बाहर आ सके। इसके बाद इनकी ट्रेन भी छूट गई। इनमें दो सीनियर सिटीजन के अलावा 3 अन्य शामिल थे। वे लोग भोपाल दाहोद एक्सप्रेस से महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। मामले के बाद यात्रियों ने रेलवे से शिकायत भी की। अपने टिकट को किसी और ट्रेन में ट्रांसफर करने की मांग भी की। हालांकि रेलवे ने मामले में मदद नहीं की। बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर कुल 5 लिफ़्ट हैं, जिसमें 3 नए एफओबी पर और 2 पुराने एफओबी पर हैं।

Hot this week

ई-रिक्शा में फिर ‘जेवर चोरी’, दंपती की सूझबूझ से पकड़ा गया संदिग्ध रिक्शा

​ग्वालियर: शहर में ई-रिक्शा में सफर करना अब सुरक्षित...

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

Topics

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img