आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल के युवक ने बेंगलुरु में किया युवती का मर्डर

भोपाल के युवक ने बेंगलुरु में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती पर लगातार वार करते दिख रहा है। आरोपी भोपाल का रहने वाला अभिषेक है। उसे शक था कि युवती की वजह से गर्लफ्रेंड से उसके रिलेशन खराब हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वारदात मंगलवार रात की है। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को भोपाल से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिहार की रहने वाली 24 साल की कीर्ति कुमारी बेंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। वह बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में हॉस्टल में रहती थी। मंगलवार रात हॉस्टल में आए अज्ञात युवक ने कीर्ति की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेंगलुरु से भागकर भोपाल आ गया। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर बेंगलुरु रवाना हो गई है।

हाथापाई के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार किए

पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हॉस्टल में घुसता नजर आ रहा है। वह युवती कमरे के सामने पहुंचकर दरवाजा खटखटाता है। कुछ देर बाद गेट खुलते ही वह कीर्ति को बाहर कॉरिडोर में खींच लेता है। फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। महिला का गला पकड़कर आरोपी उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार करता है। आरोपी उसके पेट और चेहरे पर भी वार करता है। लहूलुहान हालत में छोड़कर वह भाग जाता है।

फुटेज में दिख रहा है कि शोर सुनकर अन्य युवती दरवाजा खोलकर बाहर देखती है, फिर कमरे में चली जाती है। कीर्ति दूर खड़ी दूसरी महिला से बचाने की गुहार भी लगाती है, लेकिन डर के मारे वह हिम्मत नहीं जुटा पाती।

हॉस्टल की युवतियों ने नहीं की मदद

हमले के बाद खून से लथपथ कीर्ति बैठ जाती है। वह मदद के लिए भी चिल्लाती है। पीजी हॉस्टल के साथी धीरे-धीरे अपने कमरे का दरवाजा खोलते हैं, लेकिन कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। फोन कॉल करने की कोशिश करते दिखाई भी देते हैं।

गर्लफ्रेंड से मिलने भोपाल से जाता था बेंगलुरु

अब तक की जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले आरोपी अभिषेक ने हॉस्टल में आकर हंगामा भी किया था। यहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती थी। इसके बाद कीर्ति कुमारी ने अपनी सहेली को नए हॉस्टल में शिफ्ट करा दिया था। दोनों ने ही अभिषेक का फोन रिसीव करना बंद कर दिया। अभिषेक को लगने लगा कि उसका रिलेशन खराब कराने में कीर्ति का हाथ है। इसी का बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770