Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

चुनावी रंजिश में भाई-बहन पर चाकू से हमला:पोलिंग बूथ से नहीं हटने पर बदमाश ने किया जानलेवा हमला

भोपाल में बुधवार को हुए नगर निगम के चुनाव के बाद अब चुनावी रंजिश के मामले सामने आने लगे हैं। कमला नगर इलाके में बदमाश ने महिला व उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ की अंगुली में चोट लगी है। जबकि उसके भाई के कंधे पर चोट आई है। उसके 17 टांके आए हैं। हालांकि परिजनों का कहना कि तलवार से हमला किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नया बसेरा निवासी आरती परिहार (40) निजी काम करती हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वार्ड-27 में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान हो रहा था। छोटा भाई विनोद परिहार पोलिंग बूथ पर था। इस पर पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक लतीफ शेख ने भाई को पोलिंग बूथ से घर चले जाने के लिए धमकाया। छोटे भाई ने मना कर दिया। मतदान खत्म होने के बाद भाई घर पहुंचा। इसी बीच रात करीब 9 बजे लतीफ अपने दो साथी समीम और कालू के साथ उसके घर पहुंच गए। लतीफ ने सीधे उस पर हमला कर दिया। यह देख आरती बचाने आईं। उन पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। आरती का कहना कि चाकू लगने से उनकी अंगुली में चोट लगी है। जबकि भाई के कंधे के पास चोट लगी है। उसके 17 टांके आए हैं। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img