Monday, August 17, 2026
22.1 C
Bhopal

पुलिसकर्मियों को मिलेंगे रुस्तमजी पुरस्कार:गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का ऐलान

मध्यप्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को फिर से रुस्तमजी अवार्ड दिए जाएंगे। गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दो साल से रुस्तमजी पुरस्कार बंद था। अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। प्रदेश के 61 पुलिसकर्मियों को यह अवार्ड तीन कैटेगरी (50 लाख से 5 लाख रुपए तक) में दिया जाएगा। जल्द ही पुरस्कार देने की तारीख तय कर अदम्य साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

गृहमंत्री ने डॉक्यूमेंट्री काली की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कारने की बात कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार इसे लेकर केंद्र को पत्र लिखेगी। गृहमंत्री ने कहा कि विकृत मानसिकता के लोग ट्विटर पर विवादित पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। ट्विटर पर ऐसी पोस्ट की स्क्रीनिंग करने के लिए मप्र सरकार ट्विटर को पत्र लिखेगी, ताकि ऐसे विकृत मानसिकता के लोग ट्विटर को टूल की तरह उपयोग न कर सकें।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img