Thursday, February 26, 2026
19.4 C
Bhopal

बैरसिया में हिंदू संगठनों का चक्का जाम, समझाइश देने कलेक्टर मौके पर पहुंचे

भोपाल के बैरसिया में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बैरसिया थाने का घेराव किया। लोगों ने 11वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की। BJP विधायक विष्णु खत्री भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी बैरसिया पहुंचे। कार के बोनट पर खड़े होकर उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद समाप्त कर दिया गया।

संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि मामले में चार युवक शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने एक को ही गिरफ्तार किया है। थाना घेरने की सूचना पर सबसे पहले एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने संगठन के लोगों को समझाइश दी। साथ ही, अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। कलेक्टर सिंह ने भी उन्हें समझाया। कलेक्टर ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया।

सुबह से ही बैरसिया थाने पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोग।

सुबह से ही बैरसिया थाने पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोग।

कलेक्टर ने कहा- निकालेंगे जुलूस, स्कूलों के पास की गुमठियां भी हटाएंगे मौके पर मौजूद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लोगों को समझाइश दी। कहा कि हम जो भी शिकायत है, उस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। आप लोग परेशान ना हों कार्रवाई के बाद आपको बताएंगे भी। इसके अलावा, हम अपराधियों का जुलूस भी निकालेंगे। ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिससे भविष्य में कोई ऐसा अपराध नहीं करे। जल्द ही स्कूलों के पास की गुमठियों को भी हटाएंगे। अब आप लोग रुकना चाहते हैं, तो रुकें नहीं तो घर चलें जाएं।

मांग- जल्द अन्य आरोपियों की हो गिरफ्तारी मां भवानी हिंदू संगठन से दीपक चौधरी ने बताया कि हम अभी मौके पर ही मौजूद हैं। अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पर कलेक्टर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाइश दी।

यह है मामला भोपाल में 11वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर एक युवक परेशान कर रहा था। बात नहीं करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता था। इससे पहले, 11 सितंबर को हिंदू संगठनों ने शिकायत दर्ज करने में पुलिस ने लेटलतीफी को लेकर थाने का घेराव कर दिया। थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन को समाप्त कर किया था, लेकिन गुरुवार को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता फिर से थाने पर पहुंचे और घेराव कर दिया।

11 सितंबर को भी घेरा था थाना।

11 सितंबर को भी घेरा था थाना।

जबरन बातचीत का दबाव बनाता था आरोपी एसडीओपी आनंद कलादांगी के मुताबिक 17 साल की पीड़ित बैरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला अरमान मंसूरी नाबालिग को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजता था। लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पीड़िता को फॉलो कर भद्दे कमेंट्स करता था।

जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता था। लड़की बात करने से इनकार करती थी। रिप्लाई नहीं करती, तो उसके मार्फ फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। तंग आकर युवती ने मामले की जानकारी मां को दी। मां ने पिता को बताया। पिता उसके लेकर बुधवार को थाने आए। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img