Friday, March 13, 2026
36.4 C
Bhopal

Bhind Court News: घर में घुसकर कुल्हाड़ी से की थी मारपीट, 4 आरोपितों को एक-एक साल की सजा

 घर में घुसकर कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपितों को जेएमएफसी संघप्रिया भद्रसेन की कोर्ट ने अर्थदंड सहित एक-एक साल की सजा सुनाई। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि 20 सितंबर 2011 की रात साढ़े सात बजे फरियादी अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी चतुर सिंह कौरव जो बृजबिहारी कौरव के छोटे भाई है वह डंडा लेकर आए और बोले कि उनके भाई को चुनाव में हरवाया है। उसने कहा उसने कुछ नहीं किया है।

इसी बात को लेकर उन्होंने फरियादी को गालियां देनी शुरू कर दीं, इतने में चतुरसिंह का लड़का रवि डंडा व भतीजे राजबहादुर सिंह व मनोज उर्फ मोनू कौरव कुल्हाडी लेकर आ गए। उनके आते ही चतुरसिंह ने उसे ठंडों से मारना शुरू कर दिया। उसकी चचेरी बहन बिट्टी देवी जब बचाने आई तो राजबहादुर सिंह ने उसे धक्का मार कर गिरा दिया। जब उसकी भाभी सुशीला देवी ने उन्हें बचाना चाहा तो उनकी राजबहादुर सिंह ने कुल्हाड़ी व मनोज उर्फ मोनू व रवि ने लुहांगी व डंडों से मारपीट की। जिससे सुशीला देवी घायल हो गईं। तीनों लोग अपने को बचाने के लिए जब घर के अंदर घुस गए तो आरोपितों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की। वहीं राजबहादुर सिंह ने मकान के बाहर आकर कट्टे से हवाई फायर किया। जेएमएफसी की कोर्ट ने साक्षों के आधार पर चतुर सिंह पुत्र डबौले कौरव, रविकुमार पुत्र चतुर सिंह, राजबहाद्दुर सिंह पुत्र बृजबिहारी कौरव और मनोज कुमार उर्फ मोनू पुत्र कमलेश सिंह कौरव निवासी ग्राम सैंथिया थाना आलमपुर को अर्थदंड साहित एक-एक साल की सजा सुनाई।

Hot this week

भोपाल: पुराने केस में समझौते से इनकार पर युवक का कान काटा, हालत नाजुक

राजधानी के कोतवाली इलाके की वारदात, आरोपियों की तलाश...

भोपाल: LLB प्रथम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में एक 17...

भोपाल के कल 15 इलाकों में 4 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर क्रेन ऑपरेटर ने किया सुसाइड

​भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके में पारिवारिक कलह के...

Topics

भोपाल: पुराने केस में समझौते से इनकार पर युवक का कान काटा, हालत नाजुक

राजधानी के कोतवाली इलाके की वारदात, आरोपियों की तलाश...

भोपाल: LLB प्रथम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में एक 17...

भोपाल के कल 15 इलाकों में 4 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल: जवाहर चौक में ढहे 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे की आशंका

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके जवाहर चौक में गुरुवार...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​इंदौर: शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img