Saturday, February 28, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में ऐसी रहेगी गणेश मूर्ति विसर्जन व्यवस्था

गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई हादसा न हो, इसलिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने प्लान तैयार किए हैं। सभी विसर्जन घाटों पर CCTV कैमरे रहेंगे तो गोताखोर और पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात होंगे। बड़ी मूर्तियों को क्रेन और छोटी को कुंड में विसर्जित किया जाएगा। वहीं, शहर में जुलूस रूट पर कुंड के अलावा स्टॉल भी लगेंगे। जहां लोग गणेश मूर्तियां रख सकेंगे। फिर निगम इन्हें विसर्जित करेगा।

डोल ग्यारस (एकादशी) से निगम, प्रशासन और पुलिस अमला घाटों पर तैनात हो गया है, जो 19 सितंबर तक रहेगा। पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए पानी में उतरकर मूर्ति विसर्जित करने की मनाही रहेगी। बड़ी मूर्तियों के लिए सभी घाटों पर क्रेन मौजूद है। पूजा-अर्चना के बाद लोग क्रेन पर मूर्ति रखेंगे, जिन्हें तालाब में विसर्जित कर दिया जाएगा। छोटी मूर्तियों के लिए यही पर कुंड भी बने हैं।

डोल ग्यारस (एकादशी) से गणेश मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया है। रविवार को भी कई श्रद्धालुओं ने मूर्तियों का विसर्जन किया।

डोल ग्यारस (एकादशी) से गणेश मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया है। रविवार को भी कई श्रद्धालुओं ने मूर्तियों का विसर्जन किया।

शाम को निकलेगा सामूहिक जुलूस, देर रात पहुंचेगा हिंदू उत्सव समिति के संतोष साहू ने बताया, शाम 6.30 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से सामूहिक विसर्जन जुलूस शुरू होगा, जो इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, सोमवारा होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा। जुलूस में करीब 200 झांकियां शामिल होंगी।

इन घाटों पर विसर्जित होगी मूर्तियां खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा एवं आर्च ब्रिज के घाट पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। डोल ग्यारस के मौके पर शनिवार को यहां 1 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते घाटों पर आकर्षक तरीके से रंगरोगन किया गया है।

गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते घाटों पर आकर्षक तरीके से रंगरोगन किया गया है।

यहां स्ट्रॉल बनाने पर विचार लालघाटी चौराहा, गांधी नगर, करोंद चौराहा, भवानी चौक, नादरा बस स्टैंड, 5 नंबर स्टॉप पेट्रोल पंप के पास, शाहपुरा चौराहा, सर्व-धर्म चौराहा, आशिमा मॉल, अवधपुरी चौराहा, आनंद नगर चौराहा, अयोध्या बायपास मिनाल चौराहा, प्रभात चौराहा आदि।

वार्ड-जोन स्तर पर विसर्जन कुंड भी बनेंगे विसर्जन घाटों पर भीड़ कम से कम हो, इसके लिए नगर निगम की ओर से बड़े घाट के रूटों पर वार्ड और जोन स्तर पर जगह-जगह विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग इलाकों के प्रमुख तिराहे और चौराहों समेत मुख्य रूट पर 100 से ज्यादा विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे। यहां छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।

घाटों पर बड़ी मूर्तियों का विसर्जन क्रेन के माध्यम से किया जाएगा। छोटी मूर्तियों के लिए कुंड बनाए गए हैं।

घाटों पर बड़ी मूर्तियों का विसर्जन क्रेन के माध्यम से किया जाएगा। छोटी मूर्तियों के लिए कुंड बनाए गए हैं।

पूजन सामग्री को इकट्‌ठा करेंगे, फिर बनेंगी खाद लोग पूजा के दौरान निकलने वाली निर्माल्य सामग्री (फल, फूल, नारियल आदि) को पानी में प्रवाहित नहीं करेंगे। विसर्जन घाटों पर ही अलग से व्यवस्था रहेगी। निगमकर्मी इन्हें घाटों पर ही इकट्‌ठा करेंगे। करीब 60 टन निर्माल्य निकलने का अनुमान है। फूल-मालाओं से जैविक खाद बनाई जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img