Wednesday, April 8, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा इलाके में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेखौफ बदमाश ने मामूली विवाद के बाद दिनदहाड़े हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि, इस दौरान एक महिला की बहादुरी ने बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। पिस्टल लहराते बदमाश को देखकर भी महिला डरी नहीं और उसे धक्का देकर दीवार तक धकेल दिया।

मामूली बात पर निकाला कट्टा

जानकारी के अनुसार, बागउमराव दूल्हा की सड़क पर एक व्यक्ति अपनी स्कूटी खड़ी कर किसी से बात कर रहा था, जिस पर एक महिला भी बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां से गुजरा और उसकी बाइक स्कूटी से हल्की सी टच हो गई। इतनी सी बात पर बाइक सवार युवक आगबबूला हो गया और उसने तुरंत कमर से पिस्टल निकाल ली।

महिला की बहादुरी से सहमा बदमाश

बदमाश जैसे ही फायर करने के लिए आगे बढ़ा, स्कूटी पर बैठी महिला उससे भिड़ गई। उसने फुर्ती दिखाते हुए बदमाश को पकड़कर दीवार की तरफ धकेल दिया और उसे निशाना साधने का मौका नहीं दिया। महिला के इस कड़े विरोध के बाद बदमाश कुछ पीछे हटा, फिर हवा में गोली चलाकर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस की जांच और आरोपी की पहचान

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करोंद निवासी दिलावर खान के रूप में हुई है, जो कि इलाके का सूचीबद्ध बदमाश है।

ऐशबाग थाना प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि फिलहाल फरियादी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी दिलावर के खिलाफ पहले से ही कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Hot this week

भोपाल: स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर...

कॉलेज के पास शराब दुकान का विरोध: ABVP का उग्र प्रदर्शन, पथराव और चक्काजाम

​भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को अखिल...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: 24 दिन बाद सामने आया खौफनाक CCTV फुटेज

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले हमीदिया अस्पताल...

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

नारायण साईं और पत्नी जानकी का तलाक, कोर्ट ने लगाया 2 करोड़ का हर्जाना

इंदौर की फैमिली कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में...

Topics

भोपाल: स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर...

कॉलेज के पास शराब दुकान का विरोध: ABVP का उग्र प्रदर्शन, पथराव और चक्काजाम

​भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को अखिल...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: 24 दिन बाद सामने आया खौफनाक CCTV फुटेज

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले हमीदिया अस्पताल...

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img