Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा इलाके में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेखौफ बदमाश ने मामूली विवाद के बाद दिनदहाड़े हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि, इस दौरान एक महिला की बहादुरी ने बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। पिस्टल लहराते बदमाश को देखकर भी महिला डरी नहीं और उसे धक्का देकर दीवार तक धकेल दिया।

​मामूली बात पर निकाला कट्टा

जानकारी के अनुसार, बागउमराव दूल्हा की सड़क पर एक व्यक्ति अपनी स्कूटी खड़ी कर किसी से बात कर रहा था, जिस पर एक महिला भी बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां से गुजरा और उसकी बाइक स्कूटी से हल्की सी टच हो गई। इतनी सी बात पर बाइक सवार युवक आगबबूला हो गया और उसने तुरंत कमर से पिस्टल निकाल ली।

​महिला की बहादुरी से सहमा बदमाश

बदमाश जैसे ही फायर करने के लिए आगे बढ़ा, स्कूटी पर बैठी महिला उससे भिड़ गई। उसने फुर्ती दिखाते हुए बदमाश को पकड़कर दीवार की तरफ धकेल दिया और उसे निशाना साधने का मौका नहीं दिया। महिला के इस कड़े विरोध के बाद बदमाश कुछ पीछे हटा, फिर हवा में गोली चलाकर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

​पुलिस की जांच और आरोपी की पहचान

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करोंद निवासी दिलावर खान के रूप में हुई है, जो कि इलाके का सूचीबद्ध बदमाश है।

​ऐशबाग थाना प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि फिलहाल फरियादी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी दिलावर के खिलाफ पहले से ही कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img