Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल: AI से बनी अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

भोपाल | राजधानी के ऐशबाग इलाके में गुरुवार रात 11वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों का गंभीर आरोप है कि दो युवक छात्रा को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) से तैयार की गई उसकी मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरों के जरिए लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

​मृतका के परिजनों के अनुसार, छोला क्षेत्र का एक युवक और उसका साथी छात्रा को सोशल मीडिया से ली गई तस्वीरों को एडिट कर परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया था। जब छात्रा के पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। बदनामी के डर से परिवार ने पहले पुलिस में शिकायत नहीं की थी।

घटनाक्रम: बहन को बाहर भेजकर उठाया कदम

​गुरुवार रात जब छात्रा घर पर थी, उसने अपनी छोटी बहन को कुछ सामान लेने बाहर भेजा और इसी बीच दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। छोटी बहन जब वापस लौटी, तब घटना का पता चला।

गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव

​घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने ऐशबाग थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का पक्ष:

“फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

संदीप पवार, थाना प्रभारी (ऐशबाग)

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img