Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में नगरीय पुलिस ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया

राजधानी भोपाल में नगरीय पुलिस ने बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसके तहत पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकली। पुलिस कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्रा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में भोपाल पुलिस की चारों जोन के सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल थे। रैली पुलिस कंट्रोल रूप से शुरू होकर लिली टॉकीज, काली मंदिर से होकर विभिन्न इलाकों से गुजरी। इसका समापन पुलिस कंट्रोल रूम में ही किया गया।

वहीं रैली को हरी झंडी दिखाने के पूर्व पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश सहित भोपाल में तिरंगे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा और गणमान्य नागरिक पूरे उत्साह के साथ तिरंगे को लहरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में हम संकल्प लें कि हर हाल में तिरंगे की गरीमा को बनाए रखेंगे। एक नागरिक के रूप में संकल्प लें कि पुलिस के साथ मिलकर अपराधों को कम करने में योगदान दें। उल्लास और उत्साह के साथ तिरंगे की स्वाभिमान की रक्षा करें।

Hot this week

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

बागसेवनिया में पुलिस का छापा: खंडहर में चल रहा था सट्टे का खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में पुलिस ने...

शादी की खुशियां दहशत में बदलीं, होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

​भोपाल। राजधानी के भौंरी स्थित 'होटल प्ले एंड रिसोर्ट'...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

Topics

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img