Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल: इकबाल मैदान का नाम बदलने के सुझाव पर गहराया विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो द्वारा दिए गए एक हालिया बयान के विरोध में सोमवार को ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने मैदान में उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

​समिति के संरक्षक शमशुल हसन ने इस बयान को ‘भड़काऊ’ बताते हुए कहा कि अल्लामा इकबाल ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ जैसा अमर तराना देश को दिया है। उनके नाम पर राजनीति करना और संवैधानिक पदों पर बैठकर ऐसे बयान देना देश के सांप्रदायिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि मानवाधिकार आयोग के सदस्य को बुनियादी अधिकारों पर बात करनी चाहिए, न कि ऐतिहासिक पहचान को मिटाने की।

​वहीं, समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद दानिश खान ने इसे ‘सस्ती लोकप्रियता’ हासिल करने की कोशिश करार दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरैशी और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े नामों को बदलने के बजाय समाज में भाईचारा बढ़ाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अनावश्यक विवाद समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img