Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ शातिर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

क्या है मामला:

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जहांगीराबाद के जेल पहाड़ी रोड स्थित जनसंवेदना कार्यालय के पास एक युवक अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर शेख फैजान (28 वर्ष), निवासी लक्ष्मीगंज, को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी का आपराधिक इतिहास:

पकड़ा गया आरोपी शेख फैजान पहले भी जुआ, सट्टा और मारपीट जैसे कई मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह यह हथियार कहां से लाया था और उसका असली मकसद क्या था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्राइम ब्रांच का रिपोर्ट कार्ड (2026):

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर क्राइम ब्रांच अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2026 में अब तक 9 प्रकरणों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 9 पिस्टल, 2 राइफल, 2 कट्टे और भारी मात्रा में कारतूस जब्त किए हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img