Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Bhopal

Bhopal Crime News: मेहमान बनकर आए सौतेले भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो बनाकर छह माह से कर रहा था गंदा काम

ऐशबाग इलाके में रहने वाली एक नाबालिग से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसका सौतेला भाई है, जो उसके घर मेहमान बनकर आया था और करीब छह माह से उसके साथ गंदा काम कर रहा था। आरोपित ने उसका अश्‍लील वीडियो भी बना लिया था। जब पीड़िता की मां ने आरोपित सौतेले बेटे द्वारा बेटी के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो और वीड़ियों देखे, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने बेटी के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में शुरू कर दी है।ऐशबाग थाने के एसआइ सोहनेश तोमर के मुताबिक इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने दो शादी की हैं। पहली पत्नी खंडवा उसके बेटे साथ रहती है। करीब नौ माह पहले पीड़िता का सौतेला भाई पिता के रहने के लिए भोपाल आया था। इस दौरान एक दिन सौतेली बहन को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। इसका वीडियो भी उसने बना लिया था। बाद में वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका लगातार शोषण कर रह था। करीब छह माह तक साथ रहने के बाद आरोपित खंडवा वापस लौट गया था। बाद में आरोपित ने पीड़िता से मिलने के लिए जिद्द की। पीड़िता ने मना किया तो उसने उसे धमकाया और उसके अश्‍लील वीडियो और फोटो उसके मोबाइल पर भेजे। यह नाबालिग की मां के हाथ लग गए और उनको देखकर उसकी मां ने बेटी से पूरा घटनाक्रम पूछा। इस पर बाद में थाने जाकर पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम खंडवा रवाना की है।

Hot this week

बागसेवनिया में पुलिस का छापा: खंडहर में चल रहा था सट्टे का खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में पुलिस ने...

शादी की खुशियां दहशत में बदलीं, होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

​भोपाल। राजधानी के भौंरी स्थित 'होटल प्ले एंड रिसोर्ट'...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

Topics

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img