Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल लोकायुक्त टीम ने PWD के सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

भोपाल लोकायुक्त टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी कमलेश मालवीय को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सेवानिवृत्त कर्मचारी से स्वत्वों और उपादानों के भुगतान के एवज में 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

सेवानिवृत्ति पर रोका भुगतान

जानकारी के अनुसार फरियादी दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा 31 अगस्त 2025 को लोक निर्माण विभाग, उप संभाग-2 से वेल्डर पद से सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले स्वत्वों और अन्य भुगतानों की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विभागीय बाबू कमलेश मालवीय ने 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। पहली किश्त के तौर पर 5 हजार रुपए तय किए गए थे।

मंदिर तिराहे पर रंगे हाथ पकड़ा

फरियादी ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। सत्यापन के बाद शुक्रवार की शाम लोकायुक्त की टीम ने झरनेश्वर मंदिर तिराहा, 12 दफ्तर के पास आरोपी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में FIR

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी कमलेश मालवीय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया है। टीम आगे की पूछताछ और कार्रवाई में जुटी है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img