Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

भोपाल: IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके चार इमली में मंगलवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहाँ रहने वाले एक आईपीएस (IPS) अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

​घटना की भनक लगते ही बदहवास परिजन उसे फंदे से नीचे लाए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची हबीबगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, मोबाइल खंगाल रही पुलिस

​पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब छात्रा के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स और उसके दोस्तों की जानकारी जुटा रही है ताकि मौत की वजह का पता लगाया जा सके।

​हर एंगल से कर रहे हैं जांच: थाना प्रभारी

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img