आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल ‘शहर सरकार’ का बजट नया-वादे पुराने

भोपाल महापौर मालती राय ने ‘शहर सरकार’ का 3353 करोड़ रुपए का बजट पेश कर दिया है। बजट में टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई है। बजट में आय और व्यय बराबर रहने का अनुमान है। इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम की अनुमानित आय 3353 करोड़ 16 हजार रुपए रहेगी और अनुमानित व्यय भी इतना ही रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी का कहना है कि बजट में कुछ भी नया नहीं है। पिछले साल के बजट के बिंदुओं के नंबर बदले गए हैं। महापौर ने पिछले बजट और अंतरिम बजट का हिसाब नहीं दिया। जो 700 करोड़ रुपए लैप्स हुए हैं। बजट में उसका जिक्र तक नहीं किया।

पार्षदों की निधि के लिए इतनी राशि
वार्ड नियोजन निधि के रूप में प्रति वार्ड 25 लाख रुपए के मान से बजट में 21 करोड़ 25 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही संपत्ति कर की 50 प्रतिशत की राशि भी वार्डों के विकास कार्यों पर खर्च होगी।

अध्यक्ष के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान
बजट में निगम अध्यक्ष निधि को 2 करोड़ रुपए रखने का प्रावधान भी किया गया है। पिछली बार भी इतनी ही राशि थी। महापौर के लिए यह राशि 5 करोड़ रुपए है।

अवैध से वैध कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के लिए 40 करोड़ रुपए प्रावधान।
  • अवैध से वैध कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • पिछड़ी बस्तियों में जल संरचनाओं के विकास और सुधार के लिए 5 करोड़ रुपए।
  • जलभराव को रोकने के लिए नाला-नालियों के निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपए।
  • जीर्ण-शीर्ण बस्तियों में पुर्नवास एवं विस्थापन कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए।
  • अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय एवं निगम स्वामित्व की खुली भूमियों की फेंसिंग के लिए 5 करोड़ रुपए।
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770