Monday, June 22, 2026
30.9 C
Bhopal

निगम के स्टोर से गायब हुई गुमठी, थाने पहुंचे पार्षद

भोपाल में नगर निगम के स्टोर से एक गुमठी गायब हो गई। इसे लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्षद हबीबगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भोपाल में गुमठी माफिया सक्रिय है। अब तो निगम के स्टोर से ही गुमठी गायब हो गई है। इस मामले में जांच कर दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।

पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान, प्रवीण सक्सेना, जीत सिंह राजपूत, देवांशु कंसाना, अशोक मारण, लक्ष्मण राजपूत ने थाने पर कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी पार्षद।

थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी पार्षद।

14 महीने पहले जब्त की थी गुमठी पार्षद चौहान ने बताया, कोलार तिराहे पर सचिन रजक की गुमठी थी, जो सिक्सलेन सड़क निर्माण के चलते पंचशील नगर में रखी गई थी। 13 जुलाई 2023 को नगर निगम के अमले ने यह गुमठी जब्त कर ली थी। सचिन का कहना था कि जब निगम और जिला प्रशासन विस्थापन की जगह देगा, तब गुमठी छुड़वाकर वापस स्थापित करुंगा, लेकिन 20 सितंबर की सुबह एक गुमठी को कुछ लोग ट्रॉले पर रखकर कहीं ले जा रहे थे। यह गुमठी मेरी ही थी। पता चला कि करण नामक व्यक्ति यह गुमठी लेकर जा रहा था। बाद में करण ने बताया, यह गुमठी अरविंद से खरीदी है। इसकी पर्ची भी करण ने सचिन को बताई थी। जब अरविंद का पता लगाया तो वह सीहोर का निकला।

स्टोर से ही गायब हो रही गुमठियां कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से यह गुमठी स्टोर से निकली है। जब्त गुमठी आखिरी बाहर कैसे आ गई? इसकी जांच की जानी चाहिए।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img