Tuesday, May 5, 2026
33.1 C
Bhopal

Bhopal News: खेलते-खेलते गटर में गिरा तीन साल का बालक, मौत

 राजधानी में शाहजहांनाबाद थाना इलाके की मदर इंडिया कालोनी में हमउम्र बच्चों के साथ खेलते-खेलते एक तीन साल का बालक गटर में जा गिरा। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्‍पताल पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की वजह गटर में ढक्कन नहीं लगा होना सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक ऋषभ पुत्र विजय खंडेलवाल (तीन वर्ष) मदर इंडिया कालोनी, शाहजहांनाबाद में रहता था। ऋषभ के पिता प्राइवेट काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे ऋषभ मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह एक खुले गटर में गिर गया। साथी बच्चों ने घटना की जानकारी ऋषभ के परिवार के लोगों को दी। ऋषभ को गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित वाजपेयी नगर मल्टी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पलंग पर पड़ा मिला। उसके गले में फंदा भी लगा हुआ था। हालांकि छत पर लगे पंखे में भी फंदा लगाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि रूपेश उर्फ बंटी रैकवार (37) वाजपेयी नगर मल्टी में रहता था। वह पुताई का काम करता था। अक्सर उसका अपनी पत्नी से विवाद होता था। उनकी दो बेटियां भी हैं। बुधवार शाम रूपेश की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो देखा कि कि रूपेश का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। उसके गले में फंदा बंधा हुआ है। ऊपर पंखा लगा हुआ था, लेकिन पंखे में फांसी लगाने के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस ने एफएसएल टीम से जांच कराने के बाद कमरा सील कर दिया है। रूपेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Hot this week

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

Topics

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img