Tuesday, May 5, 2026
29.1 C
Bhopal

Coronavirus in Jabalpur: जबलपुर में कोरोना से लगातार राहत, 0.41 फीसद हुई संक्रमण दर, आज 27 केंद्रों में टीकाकरण

कोरोना वायरस से संक्रमित 21 नए मरीज सामने आए हैं। बुधवार को प्रशासन द्वारा जारी 5 हजार 57 सैंपल की रिपोर्ट में 0.41 फीसद संक्रमण दर से मरीज मिले। इस दौरान 24 घंटे के भीतर कोरोना से स्वस्थ हुए 45 लोगों को आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 111 शेष रह गई है।

इधर, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को 27 केंद्रों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इधर, बुधवार को 53 केंद्रों में एक हजार 906 हितग्राहियों को टीका लगाया गया। 349 हितग्राहियों को टीके की तीसरी डोज दी गई। एक हजार 85 किशोरों को टीके की दूसरी डोज दी गई।

पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य शिविर में लगाया कोरोना का टीका: पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व मंत्री लखन घनघेरिया के मानव सेवा का संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। धनी की कुटिया अधारताल में शिविर लगाया गया। शिविर के तीसरे दिन एक हजार 716 मरीज उपचार कराने पहुंचे। नेत्र रोग से पीडि़त मरीजों का चिकित्सकों ने परीक्षण किया। 970 मरीजों को चश्मे का नंबर दिया गया। जिन्हें योजना के तहत निश्शुल्क चश्मा वितरित किया जाएगा। 186 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद आपरेशन लैंस प्रत्यारोपण के लिए चिंहित किया गया है। इस दौरान 65 हितग्राहियों को कोरोना का टीका लगाया गया। अन्य बीमारियों से पीडि़त 275 मरीजों की जांच कर दवा वितरण किया गया। शिविर के दौरान विधायक व पूर्व मंत्री घनघोरिया ने कहा कि तमाम जरूरतमंद मरीज चिकित्सकों की फीस नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण उसमय से बीमारियों का उपचार नहीं करवा पाते। ऐसे मरीजों के सेहत की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से पूर्व विधानसभा में सरकारी अस्पताल की आवश्यकता है। स्वास्थ्य शिविर में राजू लईक, गुलाम हुसैन, सुबोध पहारिया, चमन पासी, आसिफ इकबाल, राजू तोमर, प्रदीप तिवारी, प्रमोद पटेल, पुष्पक शर्मा, विशाल यादव, सोनू तिवारी, विकास विश्वकर्मा, दीपक सेन, संजय पांडेय, सोनू लाला, गन्नू चौहान, इश्तियाक अंसारी, मनोरमा गोलछा, राजकुमार चकतर्वी, मंजीत चक्रवर्ती, अन्नी चक्रवर्ती, संदीप चक्रवर्ती, संदीप पटेल आदि उपस्थित थे।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img