Sunday, March 1, 2026
30.6 C
Bhopal

Bhopal News: भोपाल में सब्‍जियों की हो रही बंपर आवक, दाम घटे

राजधानी की करोंद सब्जी मंडी सहित भदभदा व आनंद नगर मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ गई है। इससे सब्जियों के भाव 20 फीसद तक कम हो गए हैं। भोपाल से लगे आसपास के जिले नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, आष्टा, रायसेन, विदिशा समेत रतलाम, खरगौन, खंडवा से सब्जियों की आवक होने लगी है। आवक बढ़ने से सब्जियों के दाम कम हो गए हैं। बीते महीने जनवरी व 10 फरवरी तक बीच-बीच में भोपाल समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हुई बारिश के कारण खेतों में लगी सब्जियां मंडी तक कम मात्रा में आ रही थीं। इससे सब्जियां 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई थीं, जो अब 40 रुपये प्रतिकिलो फुटकर में मिलने लगी हैं। सब्जी के थोक व्यवसायी व फुटकर विक्रेताओं की मानें तो अच्छी आवक होने से आगामी एक महीने तक सब्जियों के दामों में कमी बनी रहेगी।

सर्दी व गर्मी के मौसम की सब्जियों की आई बहार

थोक सब्जी विक्रेता कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने बताया कि भले ही अभी सर्दी विदा लेने लगी है, लेकिन सर्दी के मौसम में आने वाली सब्जियां जैसे फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, पालक, मेथी मिल रही है। इसके अलावा गर्मी के मौसम की सब्जियां भिंडी, करेला, गिलकी, लौकी, कटहल सहित अन्य सब्जियां भी आने लगी हैं। सर्दी व गर्मी के मौसम की सब्जियों की आवक बढ़ने से सब्जियों के दाम कम हो गए हैं।

10 रुपये महंगा हुआ प्याज

जनवरी से फरवरी माह में अब तक प्याज 10 रुपये प्रतिकिलो तक महंगा हुआ है। नया प्याज नहीं आने से आवक कम हुई है। इससे 20 से 30 रुपये तक मिलने वाला प्याज का भाव बढ़ा है, हालांकि आने वाले एक महीने तक प्याज के दामों में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी। प्याज 25 से 35 रुपये प्रतिकिलो तक मिलता रहेगा। वहीं, हरी मिर्च भी 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से एक महीने तक मिलती रहेगी। इसके अलावा आवक कम होने से करेला, कटहल 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है।

एक नजर में सब्जियों के दाम (रुपये में)

सब्जी – जनवरी – फरवरी

आलू-20-15

टमाटर-40-30

गोभी-40-30

पत्ता गोभी-40-30

मटर-30-25

गाजर-25-20

गिलकी-60-40

भिंडी-60-40

लौकी-60-30

पालक-60-40

(नोट : सब्जियों के दाम थोक व फुटकर विक्रेताओं के अनुसार फुटकर में प्रतिकिलो के हिसाब से दिए गए हैं। अंतर संभव है।)

एक नजर में सब्जियों की आवक (टन में)

सब्जी – जनवरी – फरवरी

आलू – 100 – 130

प्याज – 80 – 70

टमाटर – 60 – 70

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

चिनार ड्रीम सिटी लिफ्ट हादसा:बटन दबाने का मौका भी नहीं मिला और सीधे नीचे आ गिरे

​भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी 'चिनार ड्रीम सिटी' में...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img