Tuesday, October 6, 2026
21.2 C
Bhopal

Bhopal News: गण-गण-गणात के जयघोष के साथ कोलार सर्वधर्म में निकाली संत गजानन की पालकी

राजधानी में रहने वाले महाराष्ट्रीयन समाज के लोगों ने शेगांव के संत गजानन महाराज का 144वां प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया। अरेरा कालोनी के दत्त मंदिर, गजानन मंदिर ए सेक्टर, सर्वधर्म कालोनी, शास्त्री नगर, अयोध्या बायपास, महाराष्ट्र समाज तुलसी नगर, झूलेलाल मंदिर सरस्वती नगर, गणेश साई मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। गण गण गणात बोते के जय घोष सुनाई दिए। पालकी निकाली गई। मराठी समाज ने घर और परिवारों में विजय ग्रंथ का पाठ कर परायण किया। घरों व मंदिरों में अभिषेक व पूजन किया गया। श्री गजानन मंदिर, सससर्वधर्म ए सेक्टर में षोडशोपचार पूजन, अभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तिमय वातावरण में पालकी शोभायात्रा निकाली गई। पालकी को फूलों से सजाया गया था। मंजीरे, ढोल की थाप पर भक्त गण गण गण गणात के जय घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा कई जगह स्वागत किया गया।

श्री गजानन मंदिर के प्रमुख दत्तात्रेय जुगादे ने बताया कि इस साल भी भक्तों को पैक डब्बे में महाप्रसाद (ज्वार रोटी,पूरी,झुणका लड्डू कचोरी आदि) दिया गया इसका उद्देश्य यह है कि अन्न की बर्बादी न हो। झुणका भाकर का प्रसाद का महत्व होता है। इसमें ज्वार की भाकर (रोटी) साथ ही झुणका (प्याज, बेसन, टमाटर मसालों की सब्जी) बनाई जाती है। महाराष्ट्र समाज भोपाल के पूर्व अध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि शेगांव के संत गजानन महाराज का प्राकट्य दिवस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह से मनाया गया। अलग-अलग कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बता दें कि हर साल बड़े उत्साह के साथ शेगांव के संत गजानन महाराज का प्राकट्य उत्‍सव मनाया जाता है। कोरोना काल से बीते दो सालों से बड़े स्तर पर शेगांव के संत गजानन महाराज का प्राकट्य उत्‍सव नहीं मनाया जा रहा था। इस बार कोरोना कम होने बड़े स्तर मराठी समाज ने आयोजन किए हैं।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img