Saturday, August 29, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब सरकारी तेल कंपनियों (PSU) के बराबर कीमतों पर मिलेगा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का जो अंतर अब तक ग्राहकों को चुकाना पड़ रहा था, उसे पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

क्या हुआ बदलाव?

अब तक नायरा के पंपों पर पेट्रोल सरकारी पंपों के मुकाबले लगभग ₹2 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा मिल रहा था। नायरा मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह ने स्पष्ट किया है कि अब राज्य के सभी नायरा पंपों पर दाम अपने निकटतम सरकारी पेट्रोल पंप के अनुरूप ही तय किए जाएंगे।

भ्रम से बचें

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यह कीमतों में कोई नई कटौती नहीं है, बल्कि निजी और सरकारी पंपों के बीच मौजूद कीमतों के अंतर को खत्म किया गया है। स्थानीय स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन लागत के कारण अलग-अलग क्षेत्रों के रेट में हल्का अंतर हो सकता है, लेकिन अब उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भार नहीं झेलना पड़ेगा। बुधवार को भोपाल में नायरा पंप पर पेट्रोल ₹114.62 और डीजल ₹99.42 प्रति लीटर की सरकारी दर पर उपलब्ध रहा।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

Topics

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img