Tuesday, April 7, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल: पहचान छिपाकर छात्रा से ज्यादती, डेढ़ साल तक ‘आशीष’ बनकर किया यौन शोषण

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में लव जिहाद और यौन शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा ने बिहार निवासी आसिफ रज़ा पर आरोप लगाया है कि उसने ‘आशीष पांडे’ बनकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

गर्भवती होने पर खुला राज

​पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की थी। इस दौरान आरोपी के दो अन्य दोस्त भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। मामला तब बिगड़ा जब छात्रा गर्भवती हो गई। आरोपियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने इससे इनकार किया, तब आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

​पीड़िता ने करीब एक महीने पहले महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सोमवार को पीड़िता ने सार्वजनिक रूप से सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई।

“शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।”

संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल

Hot this week

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

Topics

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img