Friday, May 8, 2026
38.1 C
Bhopal

भोपाल: एसी कोच में चढ़ने पर टीटीई ने बुजुर्ग महिला को जड़ा घूंसा, दांत टूटा

भोपाल | रेलवे में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। कुशीनगर एक्सप्रेस में एक टीटीई ने 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सिर्फ इसलिए बर्बरता की, क्योंकि वह ट्रेन छूटने के डर से स्लीपर की जगह एसी कोच में चढ़ गई थीं। आरोपी टीटीई ने महिला के मुंह पर घूंसा मारकर उनका दांत तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

भोपाल की रहने वाली सुशीला देवी (75) बुधवार को नर्मदापुरम से भोपाल आ रही थीं। ट्रेन चलने ही वाली थी, इसलिए वे पास के एसी कोच में चढ़ गईं। वहां तैनात टीटीई नदीम खान ने उन्हें तुरंत उतरने को कहा। बुजुर्ग महिला ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वह धीरे-धीरे स्लीपर कोच की तरफ जा रही हैं, लेकिन नदीम भड़क गया। उसने पहले महिला का हाथ मरोड़ा और फिर चेहरे पर जोरदार घूंसा मार दिया, जिससे उनका दांत टूट गया और मुंह से खून बहने लगा।

बेटे के साथ दर्ज कराई FIR

रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने पर पीड़िता ने अपने बेटे (जो स्वयं रेलवे में टीटीई हैं) के साथ जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि आरोपी नदीम खान के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

​ रक्षक ही जब भक्षक बन जाए, तो यात्री सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। एक 75 साल की महिला के साथ ऐसी हैवानियत विभाग की छवि पर गहरा दाग है।

Hot this week

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img