Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में पानी का संकट: कोलार पाइपलाइन मरम्मत के चलते 75 से ज्यादा इलाके प्यासे

भोपाल। शहर में भरपूर जल स्रोत होने के बावजूद नगर निगम की लचर व्यवस्था के चलते हजारों लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। कोलार प्रोजेक्ट की 1650 एमएम की ग्रेविटी पाइपलाइन में आए लीकेज के कारण पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है।

टैंकर नाकाफी, लोग खरीदने को मजबूर

तुलसी नगर, जेपी अस्पताल और शिवाजी नगर समेत 75 से अधिक मोहल्लों में स्थिति विकट बनी हुई है। निगम द्वारा टैंकरों से पानी तो भेजा जा रहा है, लेकिन वह लोगों की जरूरतों के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। पानी न मिलने से आमजन महंगे दाम पर निजी टैंकर खरीदने को मजबूर हैं।

कमिश्नर के सामने फूटा गुस्सा

गुरुवार को निगम कमिश्नर संस्कृति जैन जब बांसखेड़ी में निरीक्षण करने पहुंचीं, तो स्थानीय लोगों ने उनके सामने अपनी पीड़ा जाहिर की। मौके पर पहुंचे कोलार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर को अवगत कराया कि बार-बार पाइपलाइन फटने से लोग बेहाल हैं। राठौड़ ने तत्काल प्रभाव से टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

​फिलहाल, मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन शहरवासियों की नजरें जल्द सप्लाई बहाल होने पर टिकी हैं।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img