Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

Bhopal Weather update : भोपाल में 3.6 डिग्री उछला रात का पारा, गुरुवार से फिर लुढ़केगा

अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। हवा का रुख दक्षिणी, दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इसके चलते आंशिक बादल छाने से राजधानी में तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरूवार से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। उधर बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में रिकार्ड किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्‍ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके असर से उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बन गया है। इसके चलते हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। हवा के साथ नमी आने के कारण मध्यम और निचले स्तर के आंशिक बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। साथ ही उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात समाप्त हो गया है। वर्तमान में सक्रिय सिस्टम भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वेदर सिस्टम के भी गुरुवार को समाप्त होने की संभावना है। इसके साथ ही हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी होने के आसार हैं, जिसके चलते गुरूवार से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। हालांकि दिन के तापमान में अभी मामूली गिरावट ही हो सकती है। उधर 13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img