Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल: बेटे से मिलवाने के बहाने ले जाकर महिला की निर्मम हत्या, चांदी के कड़ों के लिए काटे पैर

​भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। नजीराबाद थाना क्षेत्र के शेषापुरा जंगल में 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपी ने चांदी के कड़ों के लालच में महिला की हत्या कर कुल्हाड़ी से उसके दोनों पैर काट दिए।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, पथरिया गांव की रहने वाली बादाम बाई (60) को 4 जून को गांव का ही जसवंत गुर्जर बाइक पर यह कहकर ले गया था कि वह उसे उसके बेटे से मिलवाने ले जा रहा है। इसके बाद महिला लापता हो गई। 6 जून को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

​आरोपी ने खुद दी सूचना

हैरत की बात यह है कि 8 जून को आरोपी जसवंत ने खुद महिला के पति को फोन कर जंगल में शव पड़े होने की जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो शव महुए के पेड़ के नीचे मिला। शव 4-5 दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था।

​कड़े लूटने के लिए दरिंदगी की हदें पार

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले गला घोंटकर महिला की हत्या की, फिर कुल्हाड़ी से उसके दोनों पैर टखनों के पास से काट दिए ताकि वह चांदी के कड़े निकाल सके। महिला का एक हाथ का पंजा भी गायब है। पुलिस ने आरोपी जसवंत गुर्जर को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी दुर्जन सिंह का कहना है कि हत्या और लूट का केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस जघन्य वारदात के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img