Friday, February 20, 2026
16.1 C
Bhopal

बिग_ब्रेकिंग सोनम रघुवंशी गिरफ़्तार

▪️पति की हत्या की सुपारी दी थी, तीन आरोपी भी गिरफ्तार।
▪️मेघालय के CM और DGP ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

इंदौर से हनीमून पर मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने सोनम और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और डीजीपी ने भी ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को
सोनम ने इंदौर में अपने घर वालों को फोन करके बताया कि वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर है। उसके बाद घरवालों ने इंदौर पुलिस को इत्तिला दी। यहां से यूपी पुलिस को ख़बर की गई और उसे स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उधर मेघालय के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी कि राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

याद रहे कि इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम पिछले महीने 11 मई को शादी हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। वहां 23 मई से दोनों लापता हो गए। बाद में राजा का शव एक गहरी खाई से मिला था लेकिन सोनम पिछले सोलह दिन से लापता थी।
अब इंदौर पुलिस सोनम को लेने गाजीपुर रवाना हो गई है।

फोटो:
विवाह के अवसर पर राजा और सोनम।

इनसेट में पुलिस कस्टडी में सोनम रघुवंशी।👆

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img