Tuesday, April 7, 2026
27.3 C
Bhopal

Bird Flu in Maharashtra: ठाणे में बर्ड फ्लू की दस्तक, 100 पक्षी मरे, 25000 पक्षियों को मारने की तैयारी

Bird Flu in Maharashtra । महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में करीब 100 मुर्गियों की अचानक मौत हो जाने से हडकंप मच गया है। ठाणे के डीएम और कलेक्टर राजेश जे. नार्वेकर ने कहा है कि बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उनके नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। डीएम राजेश जे. नार्वेकर ने साथ ही कहा है कि अगले कुछ दिनों में प्रभावित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब 25,000 पक्षियों को मारा जाएगा। ज़िला पशुपालन विभाग को संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए उपाय करने का आदेश दिया गया है।

वहीं ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. भाऊसाहेब डांगडे ने कहा कि शाहपुर तहसील के वेहरोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में लगभग 100 पक्षियों की मौत हो गई। टेस्ट में पता चला है कि पक्षियों के मौत H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण हुई थी।डांगडे ने कहा कि जिले का पशुपालन विभाग अन्य पक्षियों में संक्रमण को फैलने से रोकने के उपाय करेगा।

इससे पहले बिहार में मिली थी बर्ड फ्लू की सूचना

गौरतलब है कि महाराष्ट्र से पहले बुधवार को बिहार ने एक पोल्ट्री रिसर्च फार्म में अत्यधिक संक्रामक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के फैलने की सूचना दी है। पेरिस मुख्यालय OIE भारत सरकार द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार पटना के पोल्ट्री फार्म में इस वायरस के कारण 3,859 पक्षियों में से 787 की मौत हो गई और बाकी सभी पक्षियों को एहतियात के तौर पर मार दिया गया।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img