Friday, March 13, 2026
31.3 C
Bhopal

नाम बदलने के प्रस्ताव के बाद BJP पार्षद को धमकी

भोपाल नगर निगम के वार्ड-12 से बीजेपी पार्षद देवेंद्र भार्गव को जान से मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर उन्होंने ‎डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को ‎आवेदन देकर अपनी और‎ परिवार की सुरक्षा की मांग की है।‎ वहीं, बुधवार को उनके समर्थन में कई लोगों ने गौतम नगर थाने में आवेदन दिया।

पार्षद भार्गव ने बताया कि 24 जुलाई को‎ आईएसबीटी सभागार में परिषद ‎की बैठक के दौरान उन्होंने कुछ इमारतों के नाम बदलने ‎का प्रस्ताव रखा था। इस पर वार्ड‎-42 के पार्षद अजीजुद्दीन और वार्ड‎-77 के पार्षद दानिश खान ने सदन ‎में झगड़ा शुरू कर दिया था। भार्गव के अनुसार, दोनों‎ पार्षद हाथापाई पर उतारू हो गए ‎और बीच-बचाव अन्य पार्षदों को‎ करना पड़ा था। इसी दौरान उन्हें जान‎ से मारने की धमकी भी दी गई थी। ‎उन्होंने डीजीपी और कमिश्नर से‎ सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है ‎कि भविष्य में उनके या उनके‎ परिवार के साथ कोई भी घटना हो‎ सकती है।‎

सुरक्षा की मांग की बुधवार को पार्षद भार्गव के समर्थन में कई लोग गौतम नगर थाने पहुंचे। उन्होंने पार्षद और उनके परिवारजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान व्यापारी, वार्ड-12 के लोग और उत्तर विधानसभा विधि प्रकोष्ठ भाजपा के अधिवक्ता मौजूद थे।

Hot this week

होटल में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर मांगी 5 हजार की मंथली

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

भोपाल: पुराने केस में समझौते से इनकार पर युवक का कान काटा, हालत नाजुक

राजधानी के कोतवाली इलाके की वारदात, आरोपियों की तलाश...

भोपाल: LLB प्रथम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में एक 17...

Topics

भोपाल के कल 15 इलाकों में 4 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल: जवाहर चौक में ढहे 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे की आशंका

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके जवाहर चौक में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img