Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Bhopal

भाजपा नेता ने महिला और उसके पति को पीटा

धार जिले के सरदारपुर में एक भाजपा नेता द्वारा महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। फरियादिया निवासी पटेल कॉलोनी ने सरदारपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सरदारपुरा चौराहे पर स्थित आरोपी मंगतू उर्फ मांगीलाल यादव की दुकान पर दही लेने गई थी।

आरोपी मंगतू ने उनसे इधर-उधर की बातें की और नेपाल घुमाने ले जाने का प्रस्ताव रखा। जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। अपने पति को बुलाया, जिसके बाद आरोपी ने महिला और उसके पति दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान फरियादिया के बच्चे को भी धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उसे चोट आई।

सरदारपुर थाना पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी मंगतू उर्फ मांगीलाल यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रोहित कछावा ने पुष्टि की है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

Topics

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img