Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

सीहोर में जेल प्रहरी जमुनिया तालाब में डूबा

सीहोर जिले में मंगलवार को जिला जेल में पदस्थ एक जेल प्रहरी अजय पठारिया के जमुनिया तालाब में डूबने की घटना सामने आई है। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, अजय पठारिया अपनी साथी महिला आरक्षक सोनी बेसवाल के साथ जमुनिया तालाब घूमने गए थे। इसी दौरान वह अचानक पानी में डूब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक अजय पठारिया का पता नहीं चल सका था। तलाश अभियान जारी है।

सीहोर जेल के जेलर अक्षय कुमार ने बताया कि अजय पठारिया 2022 में सीहोर जेल में पदस्थ हुए थे। पिछले तीन दिनों से वह छुट्टी पर थे। बुधवार को उसे ड्यूटी ज्वाइन करना था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img