Tuesday, March 31, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में बीजेपी ने राहुल गांधी की शवयात्रा निकाली

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की सभा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के विरोध में आज भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अर्थी निकाली।

प्रदर्शन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे पर इकट्‌ठी हुईं और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें सिद्धांता हॉस्पिटल के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

बारिश हुई तो रोड पर रखकर अर्थी तोड़ी प्रदर्शन के दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अर्थी को वहीं तोड़ दिया और प्रदर्शन समाप्त किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, नेहा बग्गा भी शामिल हुईं।

महिला मोर्चा अध्यक्ष बोली- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या महिलाएं राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपमान सहने के लिए काम करती है? हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं, क्या आपके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या आप इसी तरह माताओं और बहनों का अपमान करते रहेंगे?

राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अब मातृशक्ति जाग चुकी है और यदि अब भी कांग्रेस ने होश नहीं संभाला तो बची-खुची कांग्रेस भी पूरी तरह स्वाहा हो जाएगी।

हमारी मांग है कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और आगे से किसी भी महिला का अपमान नहीं करें।भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और बराबरी का अधिकार दिया गया है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं है।

राहुल गांधी के संरक्षण में कांग्रेस नेता महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिनके संरक्षण में हर नेता बहनों के बारे में गलत टिप्पणी करता है। अभी मप्र में जीतू पटवारी ने हमारी बहनों के बारे में एक टिप्पणी की। ऐसी अशोभनीय टिप्पणी अगर कोई कर सकता है तो कांग्रेस नेता के और जीतू पटवारी जैसे नेता ही कर सकते हैं।

हर घर में यह बताओ कि कांग्रेस महिलाओं का अपमान करती है

खंडेलवाल ने कहा- आज हजारों की संख्या में हमारी बहनें उनका विरोध करने और यह बताने के लिए यहां आईं कि कांग्रेस वो दल है जहां महिलाओं का अपमान किया जाता है। बहनों के बारे में अपशब्द का उपयोग किया जाता है। हमारे देश के ऐसे नेता जिनका पूरी दुनिया सम्मान करती है। उनके बारे में अशोभनीय टिप्पणी की जाती है। आज हम सब इस बात का विरोध करने के लिए इकट्‌ठे हुए हैं। हर घर में यह बात पहुंचनी चाहिए कि जिस देश में महिलाओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। वहां पर महिलाओं के प्रति अनादर करते हुए गलत शब्दों का प्रयोग कांग्रेस के नेता करते हैं।

देखिए तस्वीरें…

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img