Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, फिर छात्रा से रेप

जबलपुर। एक युवक ने एक स्कूली छात्रा से दोस्ती की। उसे मिलने के बहाने से बुलाया और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया। फिर फोटो एवं वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और उससे दुष्कर्म किया। 15 वर्षीय छात्रा की स्कूल आते-जाते समय राज रजक से पहचान हो गई। राज ने उसे बातों के जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली।

छात्रा नौ दिसंबर 2024 को स्कूल गई थी, जहां उससे मिलने के लिए राज रजक पहुंचा। वह उसे घुमाने के बहाने से नयागांव लेकर गया। नयागांव में अपने दोस्त के घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने स्वजन को घर आकर बताया तो लोकलज्जा के भय से सब चुप रहे। राज के स्वजन से मिलकर उसे दोबारा ऐसा नहीं करने के लिए समझाया। छात्रा ने राज से बातचीत करना और मिलना बंद कर दिया। इसके बाद राज छात्रा को धमकाने लगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी

उसने अपने पास छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने का दावा किया। उससे बात नहीं करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की धमकी दी। यह सुनकर छात्रा डर गई और राज उसे ब्लैकमेल करना लगा। चार फरवरी की रात को छात्रा ने आधी रात को उसे मिलने के लिए बुलाया।

दरवाजा बंद होने पर छात्रा को चारदीवारी से बाहर कूदने के लिए विवश किया, जिससे छात्रा घायल हो गई। तभी शोर सुनकर स्वजन जाग गए। बचने के लिए राज छात्रा को जबरन अपने घर ले गया। छात्रा के स्वजन भी पीछे-पीछे उसके घर पहुंचे। छात्रा ने राज के ब्लैकमेल करने की बात को बताया। तब आरोपित के खिलाफ अधारताल थाने में शिकायत की गई।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img