Saturday, April 11, 2026
35.8 C
Bhopal

मई के पहले सप्ताह में आ सकता है बोर्ड रिजल्ट

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रिजल्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

बोर्ड के सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेशभर के 52 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है। अब तक 60 प्रतिशत कॉपियों की चैकिंग पूरी हो चुकी है। 25 अप्रैल तक शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई थी। जिसमें पहला पेपर हिंदी का था। वहीं, हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थीं।

बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अकेले भोपाल में ही 103 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।

Hot this week

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img