Saturday, March 7, 2026
35.7 C
Bhopal

मुंबई से गलफ्रेंड को बुलाकर प्रेमी ने किया गैंगरेप

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की आरा की रहने वाली है, लेकिन पूरा परिवार लंबे समय से कोलकाता में रह रहा है। वहीं, युवती मुंबई में जॉब करती है। युवती ने बताया कि उसके प्रेमी के कहने पर ही वह मुंबई से पटना आई थी।घटना 27 अक्टूबर की है, जो 1 नवंबर को सामने आया है। फिलहाल पीड़िता पटना के ही एक निजी पीजी में रह रही है।

आरोपी दीपक ने अपने दोस्त श्रवण के साथ मिलकर पटना में उसके पीड़िता के रहने की व्यवस्था कराई थी, लेकिन पटना आने के बाद से ही दीपक ने अपना नंबर बंद कर दिया। जिसके बाद युवती ने श्रवण से संपर्क किया। उसने युवती को अपने होस्टल बुलाया, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई। पीड़िता के मुताबिक वारदात के समय उसका प्रेमी भी वहां मौजूद था।

बिना कपड़ों के बगल में सोया हुआ था प्रेमी का दोस्त

युवती ने अपनी FIR में बताया, ‘मैं मुंबई में जॉब करती हूं। दीपक के कहने पर ही मैं पटना आई थी। 20 अक्टूबर से ही पटना में थी, लेकिन दीपक का नंबर बंद आ रहा था। फिर मैंने उसके दोस्त श्रवण से संपर्क किया। उसने 27 अक्टूबर को अपने हॉस्टल पर बुलाया। मैं होस्टल पहुंची तो श्रवण ने कहा कि दीपक भी आ रहा है।

दीपक फोन पर उसे कुछ खाने-पिलाने के लिए बोल रहा था। तभी श्रवण ने मुझे कोल्ड ड्रिंक दिया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही मैं बेहोश हो गई। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे मेरी नींद खुली तो देखा मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे। श्रवण मेरे ही बेड पर सोया था। मैंने जब श्रवण को उठाकर कुछ पूछना चाहा तो वह हड़बड़ा गया और मुझे कपड़े पहनने के लिए कहने लगा।

उस समय मेरा सिर भारी लग रहा था। मेरे शरीर में भी काफी दर्द था। तब मुझे लगा कि रात में मेरे साथ कुछ गलत हुआ है। मेरे पूछने पर भी श्रवण कुछ जवाब नहीं दे रहा था। मुझे लगता है कि दीपक ने श्रवण के साथ मिलकर मेरे साथ रेप किया है।’

पीड़िता ने दर्ज कराया अपना बयान

FIR के बाद पीड़िता ने पटना के सिविल कोर्ट में अपना बयान दर्ज करा दिया है। पुलिस उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...

लोहा मंडी में दुस्साहस: ऑफिस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपए पार

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा...

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

Topics

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...

लोहा मंडी में दुस्साहस: ऑफिस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपए पार

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा...

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img