Sunday, May 10, 2026
30.1 C
Bhopal

ग्वालियर में पुलिस के हाथ लगा बदमाश

ग्वालियर में वारदात करने के इरादे से घूम रहा एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दीपावली की रात जब बदमाश एमिटी यूनिवर्सिटी की पहाड़ी पर पहुंचा, तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जब पुलिस ने तलाशी ली, तो बदमाश से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

अब पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के लिए वहां खड़ा था। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल पकड़े गए बदमाश पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पेट्रोलिंग के वक्त दिखा आरोपी, आवाज दी तो भागने लगा

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि त्योहार को देखते हुए गुरुवार रात को पुलिस की तीन टीमों को पैदल भ्रमण के लिए निकाला गया था। इनमें से एक टीम में प्रधान आरक्षक रामअवतार सिंह, आरक्षक ध्रुव गुर्जर, भीकम सिंह, शिवराज लोधी, गोविंद, गिर्राज, नितिन, अनिल सिंह और सुभाष तोमर शामिल थे।

पुलिस टीम भ्रमण करते हुए जब एमिटी पहाड़ी पर पहुंची, तो एक युवक वहां पर खड़ा दिखाई दिया। रात के अंधेरे में खड़े युवक को जब पुलिस जवानों ने आवाज लगाकर बुलाया, तो युवक उनके पास आने के बजाय भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे दबोचा और उसकी तलाशी ली।

आरोपी लखमीपुर का रहने वाला

तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का एक कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने कट्टा बरामद होते ही उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की, जिसमें बदमाश की पहचान भूपेंद्र सिंह गुर्जर पुत्र उदय सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। वह लखीमपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ करना शुरू कर दिया है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के लिए आया था।

आरोपी से पूछताछ जारी

इस मामले में टीआई यादव ने बताया कि महाराजपुरा थाना पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है। उसके पास से कट्टा और कारतूस मिला है। आशंका है कि अवैध हथियार लेकर वह किसी वारदात के लिए आया था, लेकिन त्योहार पर अलर्ट के चलते पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पूछताछ की जा रही है कि उसकी मंशा क्या थी।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img