Sunday, November 1, 2026
17.9 C
Bhopal

गोदाम में लगी आग, दोपहर तक उठता रहा धुआं

रतलाम में दिवाली की रात एक गोदाम में आग लग गई, जिसका आज (शुक्रवार) दोपहर तक धुआं निकलता रहा। गोदाम में प्लास्टिक का सामान रखा था। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कबाड़ गोदाम संचालक ने किसी साजिश की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत शहर के बिरियाखेड़ी के रहवासी क्षेत्र में बने एक प्लास्टिक के गोदाम में गुरुवार रात 2 बजे आग लग गई। सूचना पर नगर निगम से फायर लॉरी व पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग की तेज लपट उठने लगी। कबाड़ गोदाम मुख्तार अंसारी का है। इनकी फर्म का नाम एमएम ट्रेडर्स है। इसी फर्म का गोदाम बिरियाखेड़ी में बना रखा था।

पटाकों की चिंगारी से आग लगने की भी आशंका जताई जा रही है। 10 फायर लॉरी लगाना पड़ी, तब जाकर सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया जा सका। दोपहर तक कबाड़ से धुआं निकल रहा था। गोदाम में अधिकतर प्लास्टिक का सामान रखा था, जो राख हो गया। घटनास्थल के आसपास रहवासी क्षेत्र है, गोदाम के आसपास रहने वाले लोग भी घरों से अपना सामान लेकर बाहर निकल गए थे।

25 साल से गोदाम गोदाम संचालक मुख्तार कुरेशी ने बताया कि रात 12 बजे गोदाम पर चौकीदार था। उस समय तक आतिश बाजी हो रही थी, तब तक आग नहीं लगी। साजिश के तहत किसी ने आग लगाई है। रात साढ़े तीन बजे सूचना मिली। निगम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। 25 साल से गोदाम है। पानी व मोटर की व्यवस्था कर रखी है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।

देखिए तस्वीरें…

Hot this week

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भोपाल पुलिस ने देखा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की परेड का लाइव प्रसारण

भोपाल, 31 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई...

भोपाल पुलिस: चार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबी सेवाएं पूरी करने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img