Saturday, October 31, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मदर इंडिया कॉलोनी में घर से अवैध शराब पकड़ी, गांधीनगर में 500 लीटर लहान नष्ट

भोपाल: राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार-शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान बरामद किया गया है, साथ ही दोपहिया वाहनों से शराब सप्लाई करने वाले गिरोह की सुरागकशी तेज कर दी गई है।

मदर इंडिया कॉलोनी में आबकारी टीम ने एक घर में दबिश दी जहां आदतन अपराधी महिला द्वारा अवैध देशी शराब जमा कर बेची जा रही थी। आबकारी कंट्रोलर वर्षा उइके के मुताबिक महिला के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अलावा सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति उइके की टीम ने बैरागढ़ जैन मंदिर के पास एक घर पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की, जबकि उप निरीक्षक स्वाति बघेल ने करोंद क्षेत्र में कार्रवाई की। वहीं गांधीनगर नई बस्ती में दबिश देकर 500 लीटर लहान बरामद किया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला बनाया गया।

गांधीनगर में देर रात तक कार्रवाई जारी रही

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि भोपाल में कई युवक दोपहिया वाहनों के जरिए अवैध रूप से शराब की सप्लाई कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। पिछले दिनों पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस पूरी गैंग का पर्दाफाश करने में जुटी है।

Hot this week

10 लाख के अवैध पटाखे जब्त, दो पर केस दर्ज

उज्जैन: त्योहारों से ठीक पहले पुलिस ने शास्त्री नगर...

Topics

10 लाख के अवैध पटाखे जब्त, दो पर केस दर्ज

उज्जैन: त्योहारों से ठीक पहले पुलिस ने शास्त्री नगर...

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img