भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत कटारे के बंगले के सामने एक छात्र का मोबाइल फोन झपटकर बदमाश फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी सनी सिंह (23) भोपाल में रहकर पढ़ाई करता है। गुरुवार रात वह चेतक ब्रिज की ओर जा रहा था, तभी भारती निकेतन के पास सफेद स्कूटर पर आए एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। छात्र के शोर मचाने और पीछा करने के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आया।
गोविंदपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है।




