Friday, October 30, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: डिजिटल अरेस्ट और कॉल फॉरवर्डिंग से साइबर ठगी, दो मामलों में सवा छह लाख रुपए पार

भोपाल:

राजधानी में साइबर ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं। पहले मामले में अरेरा हिल्स की 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की तर्ज पर डराया गया और पार्सल केस में फंसाने का झांसा देकर 4.64 लाख रुपए ठग लिए गए। वहीं, दूसरे मामले में अवधपुरी के एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए दो क्रेडिट कार्ड से 1.62 लाख रुपए निकाल लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने 28 अक्टूबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​मामला 1: एयरपोर्ट पार्सल का डर दिखाकर महिला से ठगी

अरेरा हिल्स के मालवीय नगर स्थित हैप्पी होम अपार्टमेंट निवासी लता वनवारी (62) को ठगों ने फोन कर कहा कि एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध पार्सल पकड़ा गया है, जिसमें उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर कार्रवाई का खौफ दिखाया और उनसे 4 लाख 64 हजार 645 रुपए ऐंठ लिए। महिला ने साइबर सेल में शिकायत की थी, जहां से जीरो पर एफआईआर दर्ज कर मामला अरेरा हिल्स थाने भेजा गया।

​मामला 2: मोबाइल हैक और कॉल फॉरवर्डिंग कर क्रेडिट कार्ड खाली

अवधपुरी के रीगल पैराडाइज फेस-1 निवासी पंकज श्रीवास्तव के साथ ठगों ने तकनीकी शातिरपना दिखाया। उनका मोबाइल हैक कर कॉल दूसरे नंबर पर डायवर्ट (कॉल फॉरवर्डिंग) कर ली गई, जिससे बैंक के ओटीपी या अलर्ट की जानकारी उन्हें समय पर न मिल सके। इसके बाद ठगों ने उनके आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से कुल 1 लाख 62 हजार 502 रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर अवधपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...

भोपाल: स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों की मेस-कैंटीन की होगी जांच, दो फूड इंस्पेक्टर टीमें गठित

भोपाल: राजधानी भोपाल के स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में संचालित...

Topics

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...

भोपाल: स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों की मेस-कैंटीन की होगी जांच, दो फूड इंस्पेक्टर टीमें गठित

भोपाल: राजधानी भोपाल के स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में संचालित...

सिद्धेश्वर धाम के कैलाश बाबा हत्याकांड का खुलासा, जादू-टोने के विवाद में एक गिरफ्तार

नरसिंहपुर: जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img