Saturday, October 31, 2026
25.3 C
Bhopal

10 लाख के अवैध पटाखे जब्त, दो पर केस दर्ज

उज्जैन: त्योहारों से ठीक पहले पुलिस ने शास्त्री नगर में एक आवासीय मकान की पहली मंजिल पर छापा मारकर अवैध रूप से रखे गए 10 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए हैं। ये पटाखे किसी गोदाम में नहीं, बल्कि घनी आबादी वाले रिहायशी मकान में बिक्री के लिए डंप किए गए थे।

शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच थाना प्रभारी तरुण कुरिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शास्त्री नगर स्थित मकान नंबर 345/9 की पहली मंजिल पर यह कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने इस मामले में सौरभ शर्मा और शुभम शर्मा के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस का कहना है कि आवासीय इलाके में इस तरह भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखना आसपास के रहवासियों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त निगरानी रख रही है।

Hot this week

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...

Topics

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img