Sunday, May 10, 2026
28.1 C
Bhopal

कांच के ग्लास में विस्फोट, बच्चे की मौत:घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

जैसलमेर में कांच की बोतल में पटाखा जलाते समय विस्फोट होने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। कांच के टुकड़े बच्चे के शरीर में जगह-जगह घुस गए। ऐसे में खून ज्यादा बह गया और उसकी जान चली गई। घरवालों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। मामला जैसलमेर के किशनघाट इलाके में गुरुवार रात 8 बजे का है।

कोतवाली सीआई सवाई सिंह ने बताया- कुछ लोग पटाखे जला रहे थे। एक बम को कांच के ग्लास में रखकर जलाते समय कांच के टुकड़े पोकरराम ओड पुत्र भगवाना राम की जांघ में लगे, जिससे काफी खून बह गया। खून से लथपथ बच्चे को मौके पर ही छोड़कर पटाखे जलाने वाले भाग गए। काफी देर बाद जब उधर से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को देखा तो जवाहिर हॉस्पिटल लेकर आए। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका बच्चे के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसको लेकर जांच की जा रही है। परिजन शव लेने से इनकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे के शरीर पर घावों के निशान हैं। इससे लगता है कि किसी ने बच्चे के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की है। जब तक पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ लेती, तब तक हम शव नहीं उठाएंगे।

अलवर में जेब में रखा सूतली बम फटा अलवर शहर के वैशाली नगर के दिवाकरी में 15 साल के लड़के की जेब में सूतली बम फट गया। उसके शरीर का 60 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। घटना दीपावली की रात करीब 11 बजे की है। हरीश ने बताया- उसका छोटा भाई नैतिक रात करीब 11 बजे पटाखे जलाने में लगा था। उसकी दोनों जेब में सूतली बम रखे थे। एक हाथ में जलता दीपक था, जिससे पटाखे जला रहा था। अचानक उसका जलता हुआ दीपक दाएं पैर की तरफ गिर गया। इससे पटाखा जेब में ही फट गया।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img