Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Bhopal

दुल्हन ने 2 दिन बाद घर छोड़ा:शादी के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

सागर के बंडा क्षेत्र के ग्राम उजनेठी में एक युवक के साथ शादी के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शादी के दो दिन बाद दुल्हन घर छोड़कर चली गई। पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को SP ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पति हरनाम लोधी और उनकी मां ज्ञानबाई ने शिकायत में बताया कि अरविंद लोधी, राहुल लोधी और द्रोपदी लोधी ने रानी उर्फ पूनम साहू से साजिश के तहत शादी कराई। 22 मई को आरोपी घर आए और शादी की बात पक्की की। उन्होंने 2 लाख रुपए की मांग की। इस पर 50 हजार रुपए एडवांस दिए। 30 मई को चंडीमाता मंदिर जालमपुर में रीति-रिवाज के साथ शादी कराई। शादी के दिन 1.50 लाख रुपए और दिए।

जानकारी के मुताबिक हरनाम की उम्र 34 साल है और वह किसान है। काफी समय से उसकी शादी नहीं हो रही थी। जल्दबाजी में परिवार ने लड़की कहां की है, क्या करती है और परिवार कहां रहता है कुछ भी नहीं पता किया।

शादी के दो दिन बाद घर में किया हंगामा

शादी के बाद रानी उर्फ पूनम दो दिन घर में रही। इसके बाद उसने हंगामा किया और गिरोह के अन्य सदस्यों को बुला लिया। उसने कहा, मैं पति हरनाम और उसके परिवार के साथ नहीं रहना चाहती हूं।

इसके बाद शादी तय कराने वालों से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है। जिस पर लड़का पक्ष ने दिए 2 लाख रुपए वापस मांगे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह गिरोह इलाके में शादी के नाम पर ठगी करता है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img