Saturday, March 28, 2026
25.1 C
Bhopal

भाभी पर गंदी नजर रखने पर भाई की हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भाभी पर बुरी नजर रखने पर छोटे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी बड़े भाई ने बताया कि, वो आदतन शराबी था। नशे में मां-बाप से विवाद करता था। भाभी पर गंदी नजर रखता था। वो किसी को मारता, इससे पहले उसे ही मार दिया। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है।

मोहन नगर टीआई मोनिका पाण्डेय ने बताया कि, 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि, एक युवक को ब्रेन डेड लाया गया है। जिसकी पहचान गजेंद्र यादव पिता संतोष यादव (24) निवासी कैलाश नगर के रूप में हुई है।

जान से मारने की कोशिश पर की हत्या

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो बड़े भाई शैलेंद्र यादव से बताया कि, गजेंद्र हमेशा गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़ा करता था। सोमवार को घर में शराब के नशे में गजेंद्र ने शैलेंद्र और उसकी पत्नी से विवाद किया। जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर मारने के लिए फावड़ा उठा लिया।

पहले बताया- शराब पीने से हुई है मौत

वो अपनी भाभी को भी गलत नीयत से देखता था। इस बात से नाराज शैलेंद्र ने उसकी हत्या करने की ठानी। जब गजेंद्र घर में सो रहा था, उसी दौरान कमरे में गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उसे अस्पताल ले गए। परिवार ने पहले अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही थी।

गले में मिले थे लिगेचर मार्क

जांच अधिकारी एएसआई देशमुख ने पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया कि, मृतक के गले में लिगेचर मार्क हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि, मामला मर्डर का है। एफएसएल प्रभारी डॉ. मोहन पटेल ने शव की बारीकी की जांच की, तो युवक की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

भाई ने कबूला जुर्म, गिरफ्तार

जिसके बाद थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने तत्काल हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच करने निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो भाई ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी भाई शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img