आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

देवड़ा कल पेश करेंगे द्वितीय अनुपूरक बजट

Bhopal. उप मुख्यमंत्री तथा वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार को डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इस अनुपूरक बजट में 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के खर्च के लिए सरकार प्रस्ताव लाएगी। इस पर गुरुवार और शुक्रवार को सदन में चर्चा कराई जा सकती है। उधर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा के कामकाज के लिए कार्यमंत्रणा समिति समेत चार अन्य समितियों के सदस्यों और सभापतियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुधवार को हुई जिसमें अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सीएम डॉ मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सीतासरन शर्मा, रामनिवास रावत, पीएस विधानसभा एपी सिंह मौजूद रहे।

बुधवार को विधानसभा में सदन की कार्यवाही खत्म होने के पहले विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने सबसे पहले कार्यमंत्रणा समिति के गठन का ऐलान किया। इसके बाद गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संलल्पों की समिति, विशेषाधिकार समिति और सदस्य सुविधा समिति के गठन की जानकारी सदस्यों को विधानसभा में दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव पेश करने के लिए चर्चा की खातिर 8 फरवरी और 12 फरवरी का समय तय किया है और इसके लिए बुधवार की शाम तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों से नाम मांगे हैं।

क्या होता है अनुपूरक बजट

अनुपूरक बजट सरकार के मुख्य बजट के ऐलान के बाद सरकारी कामकाज की जरूरतों की पूर्ति के लिए लाया जाता है। एक वित्त वर्ष में सरकार तीन अनुपूरक बजट भी खर्च की व्यवस्था के लिए ले आती है। इसमें सरकार मुख्यमंत्री की घोषणाओं और अन्य परियोजनाओं व लोक हित से जुड़े मुद्दों पर वित्तीय प्रबंधन के लिए विभागवार राशि का प्रावधान करती है। जो दूसरा अनुपूरक बजट आ रहा है वह 31 मार्च तक के खर्च के लिए है।

कार्यमंत्रणा समिति में ये किए गए शामिल

  1. नरेंद्र सिंह तोमर, अध्यक्ष विधानसभा और पदेन सभापति
  2. डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री
  3. जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री
  4. कैलाश विजयवर्गीय, संसदीय कार्यमंत्री
  5. शिवराज सिंह चौहान, सदस्य
  6. गोपाल भार्गव, सदस्य
  7. सीतासरन शर्मा, सदस्य
  8. अजय विश्नोई, सदस्य
  9. मीना सिंह मांडवे, सदस्य
  10. हरिशंकर खटीक, सदस्य
  11. उमंग सिंघार, नेता प्रतिपश्र
  12. रामनिवास रावत, सदस्य
  13. यादवेंद्र सिंह, सदस्य
  14. लखन घनघोरिया, सदस्य
  15. हेमंत कटारे, सदस्य

गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों संबंधी समिति

  1. इंजी. प्रदीप लारिया, सभापति
  2. राजेंद्र कुमार सिंह, सदस्य
  3. कुंवर सिंह टेकाम, सदस्य
  4. शिवनारायण सिंह, सदस्य
  5. अभय मिश्रा, सदस्य
  6. देवेंद्र कुमार जैन, सदस्य
  7. अंबरीश शर्मा, सदस्य

विशेषाधिकार समिति

  1. शैलेंद्र कुमार जैन, सभापति
  2. विजयपाल सिंह, सदस्य
  3. राजेंद्र पांडेय, सदस्य
  4. जयवर्धन सिंह, सदस्य
  5. विष्णु खत्री, सदस्य
  6. फुंदेलाल सिंह मार्को, सदस्य
  7. मोहन शर्मा, सदस्य
  8. ललिता यादव, सदस्य
  9. अनिरुद्ध माधव मारू, सदस्य
  10. आरिफ मसूद, सदस्य

सदस्य सुविधा समिति

  1. नागेंद्र सिंह गुढ़, सभापति
  2. बृजेंद्र सिंह यादव, सदस्य
  3. दिलीप सिंह परिहार, सदस्य
  4. राजेंद्र भारती, सदस्य
  5. संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, सदस्य
  6. डॉ रामकिशोर दोगने, सदस्य
  7. रजनीश सिंह, सदस्य
  8. प्रणय प्रभात पांडेय, सदस्य
  9. महादेव वर्मा (मधु वर्मा), सदस्य
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770