Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

सटोरियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस मंडला ने सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई में 3 सटोरिये पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़े गए हैं। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो खाईवाल पर भी कार्रवाई की है। सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम और बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान ने बताया, ‘मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो टीम गठित कर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पहले प्रकरण में पान ठेले में सट्टा-पर्ची लिखते हसीब खान (34) पिता अहमद खान पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक नग सट्टा-पट्टी सहित 610 रुपए जब्त किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में योगेश चौरसिया के लिए कमीशन पर सट्टा पर्ची लिखना बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे प्रकरण में पुलिस ने बस स्टैंड में दबिश देकर सुरेंद्र सोनी (44) पिता रंगीलाल सोनी को और बुधवारी से तुलसी रजक (48) पिता स्व. तीरथ रजक को सट्टा लिखते पकड़ा। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में प्रदीप चौरसिया (52) पिता कपूर चंद चौरसिया के कहने पर कमीशन पर सट्टा पर्ची लिखना बताया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक खेमराज राणा, भुवनेश्वर वामनकर, प्रधान आरक्षक चंद्र कुमार वरकड़े, आरक्षक संतराम, रामचंद्र कुरवेती की भूमिका रही।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img