Thursday, February 19, 2026
24.1 C
Bhopal

बुधनी-विजयपुर में प्रत्याशियों का आज नामांकन

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर 25 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले गुरुवार को विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल नामांकन दाखिल करेंगे।रावत के नामांकन में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला मौजूद रहेंगे। जबकि बुधनी में पटेल का फॉर्म भरवाने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, सचिन यादव, रजनीश सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित कई दिग्गज शामिल होंगे।गेहूं की पोटली रखकर प्रचार करेंगे पटवारीबुधनी में प्रचार के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की गाड़ी में गेहूं और धान की पोटली रहेगी। उससे वे लोगों को संदेश देंगे कि आपके विधानसभा क्षेत्र के शिवराज सिंह चौहान देश के कृषि मंत्री बने हैं। लेकिन, उन्होंने गेहूं के दाम 2700 रुपए नहीं किए और जनता से छूट बोला है। जीतू पटवारी ने कहा है कि अगर बुधनी की जनता पूरे प्रदेश के किसानों का भला चाहती है तो इस पोटली को देखो और वोट करो। जहां तक विजयपुर का सवाल है वहां भी लोग खोटे सिक्के से सवाल पूछ रहे हैं। दोनों सीटें कांग्रेस जीतेगी।

Hot this week

निशातपुरा: पोर्च में खड़ी नई स्कॉर्पियो चोरी, पुलिस ने FIR दर्ज करने में लगाए 4 दिन

भोपाल | राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चोरों...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

Topics

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img