Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

सराफा में धोखाधड़ी करने वाला पकड़ाया

इंदौर में सराफा पुलिस ने दुकान से धोखाधड़ी करने वाले एक बदमाश को पकड़ा है। उसके पास से करीब एक लाख रुपए का माल भी बरामद किया है। एक व्यापारी ने उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को उसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने उसे धर दबोचा।

संजय (32) पिता दिलीप साधवानी की आड़ा बाजार में दुकान है। 9 तारीख को एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और कहने लगा कि जिनकी शादी नहीं होती है, उनकी शादी मैं करवाता हूं। उसे 31 सुहागनों का समान लेना है। इस पर व्यापारी ने उसका ऑर्डर लेकर उसे 16 हजार रुपए का सामान दे दिया। जिसके बाद उसने कहा कि 3600 रुपए भी दे दो, इस पर व्यापारी ने उसे 3600 रुपए भी दे दिए।

फिर बदमाश ने व्यापारी को बताया कि उसकी कार कांच मंदिर के पास खड़ी है। वह दुकान से किसी कर्मचारी को सामान लेकर साथ में भेज दे पैसे वहीं दे देगा। भरोसा होने पर व्यापारी अपनी दुकान से एक कर्मचारी को उसके साथ भेज देता है।

बातों में लगाया, अलग-अलग दुकान पर ले गया

इसके बदमाश उस कर्मचारी को जवाहर मार्ग पर जूते-चप्पल की दुकान पर ले गया। वहां से किसी ओर दुकान पर ले गया। इस प्रकार वह उसे बातों में लगाकर अलग-अलग दुकान पर ले गया। इस बीच वह कर्मचारी से सामान लेकर वहां से नदारद हो गया। इसके बाद कर्मचारी काफी देर तक उसे तलाशता रहा, मगर वह नहीं मिला। बाद में उसने घटना की जानकारी व्यापारी को दी। व्यापारी ने मामले की जानकारी सराफा पुलिस को दी।

सीसीटीवी में मिला, बाजार में आया तो पकड़ा गया

एडिशनल डीसीपी राजेंद्र दंडोतिया ने बताया कि व्यापारी की शिकायत के बाद से ही पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी थी। हुलिए के आधार पर उसकी जानकारी निकाली गई। साथ ही सराफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए। सीसीटीवी फुटेज में वह नजर आ गया।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img